अमृतसर भाजपा सीनियर सिटीजन सैल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित।

अमृतसर,( राहुल सोनी ) अमृतसर भाजपा सीनियर सिटीजन सैल अमृतसर की ओर से श्री आत्मानंद आश्रम रूपनगर धोबी घाट गेट हकीमा में आँखों का निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ओम प्रकाश आई हस्पताल के आँखो के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां वितरित कीं।
सीनियर सिटीजन सैल के महासचिव विनोद खन्ना ने बताया कि सैल द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह लोगों के लिए औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़े का निःशुल्क शिविर भी लगाया जाता है, जिससे हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में यह निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया हैं जिसमें बड़ी संख्या में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर आत्मानंद प्रकाश गिरी जी, महंत आत्म ज्योति गिरी जी, किशोर रैना, कमल गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, हरबंस सिंह,अवतार सिंह,कुमार सोनी, सुशील सतारा, अशोक बहल, ज्योति प्रकाश,रमेश महाजन सहित सीनियर सिटीजन सैल के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
शिविर के सफल आयोजन में निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन का विशेष सहयोग रहा।