अमृतसर : ( राहुल सोनी ) स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, बॉर्डर रेंज अमृतसर ने अपना नया पदभार संभालने के उपरांत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर श्री गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री भुल्लर ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की कि उन्हें बॉर्डर रेंज के अधीन पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें।उन्होंने पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना व्यक्त की।





