अमृतसर,( कुमार सोनी ) केंद्र सरकार ने भाखड़ा डैम से हरियाणा को अधिक पानी छोड़ दिया है जो कि सरासर पंजाब के हितों पर डाका हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह शब्द पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के घर के बाहर दिए गए रोष प्रदर्शन दौरान कहे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बड़े स्पष्ट शब्दों में भाखड़ा डैम के प्रबंधको व केंद्र सरकार को स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब के पास एक बूंद भी पानी अधिक नहीं है।
उन्होंने कहा हम यह मांग कर रहे हैं कि पहले हमारे हिस्से का पानी पूरा किया जाए परंतु बीजेपी सरकार ने पंजाब से धक्का करते हुए इसमें से 8500 क्योसिक पानी हरियाणा को छोड़ दिया है। धालीवाल ने कहा पंजाब कृषि प्रधान राज्य हैं।पंजाब में पहले ही जल संकट हैं। पंजाब में भूमि के नीचे का पानी पहले ही नीचे जा रहा हैं। परंतु केंद्र सरकार ने पंजाब का अधिक पानी हरियाणा को छोड़ कर पंजाब से धक्का किया है। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के विरुद्ध भारी नारेबाजी कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर,मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया,मनीष अग्रवाल,इकबाल सिंह भुल्लर,विक्रमजीत सिंह विक्की,सतपाल सिंह सोखी,पार्षद विक्की दत्ता,रविन्द्र हंस सहित सेंकड़े आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।