अमृतसर, 13 जून ( राहुल सोनी ) अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वर्तमान प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा इस हादसे में मारे गए अन्य लोगों की आत्मिक शांति के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अमृतसर हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में किया गया, जिसमें जिला टीम के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर स्व. श्री विजय रूपाणी को अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा मृतकों की आत्मिक शन्ति हेतु प्रार्थना की गई।
हरविंदर सिंह संधू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष स्व. विजय रूपाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजय रूपाणी भाजपा के एक कद्दावर तथा जमीन से जुड़े हुए नेता थे। विजय रूपाणी का पंजाब की राजनीति में एहम योगदान रहा। जब से उन्होंने पंजाब भाजपा का पदभार संभाला, तब से पंजाब की जनता में भारतीय जनता पार्टी के ग्राफ में बहुत इजाफा हुआ। रूपाणी के प्रभारी रहते हुए लोकसभा चुनाव में वोट बैंक 6% से 18% पहुँचा। रूपाणी कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क में थे, कोई भी कार्यकर्ता किसी भी वक्त उन्हें फोन कर सकता था और वह कार्यकर्त्ता का फोन खुद उठाते थे और उनकी समस्या का हल करते थे। इस अवसर पर दिवंगत स्वर्गीय विजय रूपाणी को भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश गिल, रीना जेटली, अनुज सिक्का, सुखमिंदर सिंह पिंटू, सलिल कपूर, संजय शर्मा, मीनू सहगल, मानव तनेजा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, सरबजीत सिंह शंटी, जसपाल सिंह शंटू,मानव तनेजा,राजीव शर्मा डिंपी,गौरव महाजन, विनोद खन्ना, सतपाल डोगरा, पार्षद गौरव गिल, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद विकास गिल, मंजीत कौर थिंद, राजीव अनेजा, विक्की कपूर, कवलजीत सिंह सन्नी, अमित महाजन, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा, नुरीन महाजन, सुधीर अरोड़ा, सतीश पुंज मोहना,मोहित महाजन, संभव जोली, गुरप्रीत सिंह राजा, विक्रम दन्दोना, राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, मनजिंदर सिंह पाली इत्यादि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
