अमृतसर,( कुमार सोनी ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविंद्र चव्हाण को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाई जसपाल सिंह सिद्धू व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य चरनदीप हैप्पी सिंह के नेतृत्व में महाराष्ट्र सिख समाज ने उनका भव्य स्वागत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का श्री चव्हाण को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि श्री चव्हाण की जनता से मजबूत जुड़ाव, लंबा जनसेवा अनुभव, राजनीतिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक दक्षता के चलते उनकी गतिशील नेतृत्व शैली महाराष्ट्र में भाजपा को नई ऊर्जा, दिशा और गति प्रदान करेगी, वहीं सिख समुदाय को भी राज्य में और अधिक प्रफुल्लित होने का अवसर मिलेगा। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में महाराष्ट्र सिख समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मुख्य अतिथि थे, जबकि महाराष्ट्र के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त विधायक प्रशांत दादा ठाकुर व मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ के प्रमुख रमेश्वर नायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर रविंद्र चव्हाण का भव्य स्वागत किया गया और जयकारों की गूंज में उन्हें सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र सिख समाज के प्रमुख एवं 11-सदस्यीय सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष भाई जसपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि रविंद्र चव्हाण व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने सिख समुदाय से जुड़ी चिंताओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने 11-सदस्यीय सिख समन्वय समिति के गठन, महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के पुनर्गठन और राज्य स्तरीय विकास प्रक्रिया में सिख समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने, अल्पसंख्यक आयोग में सिख प्रतिनिधि की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए आभार व्यक्त किया।
Home हिंदी समाचार - देश, प्रदेश महाराष्ट्र सिख समाज ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का...