अमृतसर क्लब,सर्विस क्लब व लमसडेन क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 3 लाख की सहायता दी।

अमृतसर, राहुल सोनी
अमृतसर के तीन कलबो अमृतसर क्लब,सर्विस क्लब, लमसडेन क्लब के पदाधिकारियों ने अजनाला पहुंच कर उपायुक्त श्रीमती साक्षी साहनी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 3 लाख रुपए की सहायता राशि के चैक सौंपे। डीसी साक्षी साहनी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कलबों द्वारा किए गए सहायता प्रयासों से हमे आगे बढ़ने में बल मिला है। इस अवसर पर अमृतसर क्लब के अध्यक्ष ललित मोहन चंडोक,महासचिव अनिल कुमार बोबी,सर्विस क्लब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह छीना,उपाध्यक्ष कुलदीप राज सरीन,महासचिव कुलविंदर सिंह अरोड़ा, लमसडेन क्लब के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह रूबी,महासचिव अश्वनी कुमार उपस्थित थे। अमृतसर क्लब के अध्यक्ष ललित मोहन चंडोक,सर्विस क्लब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह छीना व लमसडेन क्लब के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह रूबी ने उपायुक्त श्रीमती साक्षी साहनी द्वारा किए जा रहे बाढ़ पीड़ितों के राहत बचाओ कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा वह इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।