राहुल सोनी
अमृतसर,पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व शिरोमणि अकाली दल बादल के उपाध्यक्ष अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। श्री जोशी ने बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भूपेश बघेल,पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़ींग,सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक डॉ नवजोत कौर सिद्धू सहित पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप उपस्थित थीं। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी वोट चोरी व अन्य मुद्दों के लेकर पंजाब में यात्रा निकलेगी।





