कुमार सोनी । अमृतसर, एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी लगातार पांचवीं बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चुने गए। एडवोकेट धामी ने अपने प्रतिद्वंदी मिट्ठू सिंह काहनेके को 99 मतों से पराजित किया। स. धामी को 117 मत तथा काहनेके को मात्र 18 मत पड़े। जबकि एक मत रदद हुआ। स. रघुजीत सिंह विर्क वरिष्ठ उपाध्यक्ष,बलदेव सिंह कल्याण कनिष्ठ उपाध्यक्ष,शेर सिंह मंडवाला महासचिव चुने गए जबकि 11 सदस्य कार्यकारिणी में भी चुने गए। एसजीपीसी का वार्षिक आम अधिवेशन बाद दोपहर भाई तेजा सिंह समुद्री हाल में हुआ।सदन के कुल 185 सदस्यों में से 136 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सदन के कुल 185 सदस्यों में से 170 सदस्य चुनकर आते हैं जबकि 15 सदस्य नामजद किए जाते हैं। इनमे 33 सदस्यों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 4 सदस्यों ने त्यागपत्र दे रखा है। बाकी बचे 148 सदस्यों में से आज हुए चुनाव में 136 सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।




