महिला काव्य मंच का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव सम्पन्न
महिला काव्य मंच, अमृतसर को सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार


अमृतसर ।  राहुल सोनी
महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय काव्य संस्था, रजि.) का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव (पंजाब)  महिला काव्य मंच, अमृतसर इकाई द्वारा शहज़ादा नंद कॉलेज के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह गरिमामयी आयोजन मंच के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत डॉ. नरेश ‘नाज़’ तथा उनकी सहधर्मिणी श्रीमती नियति गुप्ता (अध्यक्ष, मकाम ट्रस्ट) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती शालू गुप्ता (वैश्विक उपाध्यक्ष, मकाम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मुकेश गुप्ता (वैश्विक परामर्शदाता, प्रहरी मंच), डॉ. वीणा विज ‘उदित’ (राष्ट्रीय महासचिव, शिक्षा मंच), डॉ. रीना तलवार (प्राचार्य, शहज़ादा नंद कॉलेज), श्रीमती सुषमा मेहरा (शिक्षाविद्), डॉ. मधु संधु (अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार) तथा डॉ. स्वराज ग्रोवर (राष्ट्रीय अवार्डी समाजसेविका) की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय समिति के सदस्यों में डॉ. इरादीप (राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी), डॉ. शैली जग्गी (संरक्षक, मकाम एवं अध्यक्ष, शिक्षा मंच पंजाब), श्रीमती बेनू सतीश कांत (अध्यक्ष, पंजाब इकाई), डॉ. नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पंजाब इकाई–2), श्रीमती सीमा भाटिया (महासचिव, पंजाब इकाई–1) तथा श्रीमती राधा शर्मा (महासचिव, पंजाब इकाई–2) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रो. नीलम प्रभा देवगण (अध्यक्ष, महिला काव्य मंच, अमृतसर) एवं साहिल भारद्वाज ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहज़ादा नंद कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना तलवार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं नारी महिमा पर आधारित भावपूर्ण कविता के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रो. नीलम प्रभा देवगण ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महिला काव्य मंच, पंजाब की संरक्षक डॉ. शैली जग्गी द्वारा प्रस्तुत मकाम की पावर पॉइंट प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रही।
संस्थापक डॉ. नरेश ‘नाज़’ ने उपस्थित कवयित्रियों एवं साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा, “महिलाएँ कविता की प्रेरणा हैं; उनके बिना कविता की कल्पना ही संभव नहीं। मकाम का उद्देश्य नारियों को मन से मंच तक लाना, राष्ट्रजागरण करना तथा हिंदी को घर-घर पहुँचाना है।