चौधरी ईश्वर सिंह की जयंती: पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में चौधरी ईश्वर सिंह का अहम योगदान

चौधरी ईश्वर सिंह की जयंती: पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में चौधरी ईश्वर सिंह का अहम योगदान

पूंडरी को शिक्षा का हब बनाने वाले चौधरी ईश्वर सिंह को श्रद्धांजलि

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और हरियाणा के लोकप्रिय नेता चौधरी ईश्वर सिंह की जयंती पर आज क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी ईश्वर सिंह को पूंडरी को शिक्षा का हब बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनके प्रयासों से पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में दो लड़कियों के कॉलेज स्थापित हुए हैं।

पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में चौधरी ईश्वर सिंह का अहम योगदान रहा है। क्षेत्र की महिलाएं आज भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर भावुक हो जाती हैं। न केवल पूंडरी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी चौधरी ईश्वर सिंह के विकास कार्यों को सराहा है।

चौधरी ईश्वर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने जाति-पाती के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के लिए समान रूप से काम किया। इसीलिए आज भी हर बिरादरी के लोग उन्हें आदर के साथ याद करते हैं।

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के “भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं एमएसपी समिति सदस्य, ठाकुर गुणीप्रकाश ने स्वर्गीय चौधरी ईश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी साहब एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा गरीबों और किसानों के हितों के लिए काम किया। उनके निधन से एक शून्य उत्पन्न हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।”
ठाकुर गुणीप्रकाश ने चौधरी ईश्वर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “चौधरी ईश्वर सिंह और श्रद्धेय केहर सिंह की यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। उन्होंने पूंडरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।”

#ChoudharyIshwarSingh #Pundri #Education #Haryana #Tribute

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *