- May 1, 2024
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा मिशेल ने “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” में 5 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा मिशेल ने “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” में 5 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया!
हमीरपुर, 1 मई 2024: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा मिशेल ने “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” की पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। मिशेल ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
शैक्षिक सत्र 2023-24 के दौरान आयोजित “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 31 स्वर्ण, 21 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विद्यालय की छात्रा मिशेल ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इशिता शर्मा, शौर्य गुलेरिया, वान्वी शाक्य, करण राणा, शैलश्री, रिदम ठाकुर, कनिका, विवान शर्मा, आरुष गौतम, शिवंशी, कीर्ति लखनपाल, अंशिका शर्मा, रिद्यांश ठाकुर, यश्मित कुमावत, वंश मनकोटिया, अन्विषा चौहान, राहुल ठाकुर, सानिया शर्मा, पावनी चौहान, राहुल ठाकुर, आयुष शर्मा सहित अन्य छात्रों ने भी स्वर्ण पदक जीते।
साहिल, आर्यन, अक्षत ठाकुर, आरुषी, गुंजन, स्मृति ठाकुर, रूहान्शी शर्मा, वैष्णवी, रिशान ठाकुर, करण राणा, अर्पित शर्मा, अरिहंत चौहान, शौर्य गुलेरिया, सिराज ठाकुर, अर्पित चौहान, सौरभ, साधिका शर्मा, पियूष कपूर, शैलश्री, स्वास्तिका शर्मा ने रजत पदक जीते।
अंशिका शर्मा, विधि सेन, यशवर्धन लखनपाल, रवी, अंशिका, आर्यन, अंशिका नायक, अन्विषा चौहान, स्मृति ठाकुर, वर्षा, रणवीर कुमार, रिदम ठाकुर ने कांस्य पदक जीते।
विद्यालय की छात्रा कीर्ति लखनपाल ने अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील चौहान ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और विद्यालय ओलिंपियाड के संचालक श्री केशव राम शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष और अन्य शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
यह उपलब्धि विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए गर्व की बात है।
हम सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।