- July 19, 2024
पंजाब की आप आदमी पार्टी सरकार लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ा रही : चुग

24 घंटे में नशा रोकने के नाम पर सत्ता में आई भगवत मान सरकार पूरी तरह फेल साबित हुईं।
पंजाब के संसाधनों का दूसरे प्रदेशों मे चुनाव में इस्तेमाल करना आम जनता पार्टी का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : चुग
चंडीगढ: 19 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि मान सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, संविधान की व्यवस्था में राज्यपाल राज्य का संविधान प्रमुख होता है, उन्होंने कहा कि एक ओर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर कार्यालय में लगी हुई है ।दूसरी ओर बाबा साहब के बनाए संविधान का अपमान किया जा रहा है।चुग ने कहा कि भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही से पंजाब की जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में मस्त हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जो सरकार 24 घंटे में नशा मुक्त प्रदेश बनाने का वायदा करके सत्ता में आई वही सरकार 30 महीने से अभी तक नशा रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। पंजाब में नशे से हो रही लगातार मौतों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की बड़ी विफलता है कि दिन प्रतिदिन नशे से मौत हो रही है यह संख्या सैकड़ों में नहीं बल्कि हजारों में है।और यह ग्राफ आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में निरंतर बढ़ा है ऐसे में सरकार के पास नशे के खिलाफ ठोस नीति का अभाव है।
चुग ने पंजाब की आए दिन होने वाली घटनाओं पर प्रदेश की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन हत्या, फिरौती, लूट, फिरौती के बाद टारगेट किलिंग, एक नए उद्योग के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में उभरी है और आज पंजाब का हर नागरिक दहशत के माहौल में जी रहा है। खराब कानून व्यवस्था पर सरकार का उदासीन रवैया प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक हालात के लिए और अधिक चिंता पैदा करता है।
चुग ने कल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनाव लडने के निर्णय पर पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जरूर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़े,लेकिन हरियाणा के चुनाव में पंजाब के संसाधन का उपयोग न करें, पंजाब के 3 करोड़ जनता के साथ धोखा होगा। चुग ने कहा कि इससे पहले भी पंजाब का पैसा गोवा और गुजरात चुनाव में लगाया गया जबकि पंजाब प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार मान सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। पंजाब बहुत बड़े ऋण के जाल में फंसा हुआ है ऐसे में पंजाब के संसाधनों का आर्थिक दोहन पंजाब की मान सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा।