कुमार सोनी
अमृतसर – चबाल रोड स्थित गुरु अर्जन देव कॉलेज ऑफ नर्सिंग की डायरेक्टर श्रीमती राधिका चुग के नेतृत्व में मदर्स डे बड़े ही भावनात्मक एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने ओल्ड एज होम का दौरा किया और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान और अपनापन महसूस करवाया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना तथा उनके अनुभवों को सुना। कॉलेज प्रबंधन ने ओल्ड एज होम के प्रबंधन के साथ भी विचार-विमर्श किया और समाज में बुजुर्गों के सम्मान एवं देखभाल के महत्व पर चर्चा की।कॉलेज की डायरेक्टर राधिका चुग ने कहा कि “मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां और बुजुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और सेवा भावना व्यक्त करने का दिन है। हमें अपने बुजुर्गों का आदर करना चाहिए और उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।राधिका चुग ने आगे कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानवता, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत करते हैं। कॉलेज की ओर से सभी बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की गई। कॉलेज की ओर से ओल्ड एज होम के प्रबंधन का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनमें मैनेजिंग ट्रस्टी खुशविंदर सिंह संधू, इंचार्ज बलविंदर सिंह, रूपिंदर कौर एवं पूनम उपस्थित थे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।




