माता जी की चौंकी का आयोजन

अमृतसर,राहुल सोनी                                             

परम पूज्य माता लाल देवी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे भारतीय व्यापार मंडल के पंजाब प्रधान राजीव अनेजा की ओर से श्री वृंदावन मित्र मंडल प्रीत विहार दिल्ली वालो ने मंदिर मॉडल टाउन रानी का बाग में एक चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर श्री वृन्दावन मित्र मण्डल प्रीत विहार दिल्ली वाले राजू अनेजा जी ने हर साल की तरह मां लाल भवानी का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, भारतीय जनता पार्टी के देहाती प्रधान अमरपाल सिंह बोनी, सहायक निगमायुक्त विशाल वधावन, भाजपा के सीनियर नेता राकेश गिल, सेंट्रल हल्का इंचार्ज डॉ राम चावला, नॉर्थ हल्का इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू वेस्ट हल्का इंचार्ज कुमार अमित, गुरप्रताप सिंह टिक्का, सुशील देवगन, सलिल कपूर, प्रतीक कपूर,अनिल जोशी, जोगिंदर पाल ढींगरा, रमा महाजन, पार्षद गौरव गिल. गौरव भंडारी, डिम्पल पंडित, तरुण अरोड़ा,भारतीय व्यापार मंडल से राजीव दुग्गल,विजय सेठ, डॉ सुरेश सूद, विक्रम बग्गा, राजू नारंग, रंजीत सिंह अरोड़ा, जितेन्द्र पंडित वनीत अरोड़ा, भरत पोपली, दीपक शर्मा,राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा राकेश मंगू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।