भारतीय व्यापार मंडल पंजाब की ओर से बिजनेस मीटअप का सफल आयोजन । समारोह पंजाब अध्यक्ष राजीव अनेजा की अध्यक्षता में आयोजित।       

अमृतसर, कुमार सोनी

भारतीय व्यापार मंडल पंजाब की ओर से पंजाब प्रधान राजीव अनेजा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में अमृतसर बिजनेस मीटअप 2026 का शानदार आयोजन किया गया। समारोह में जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी, पूर्व भारतीय राजदूत दीपक वोहरा एवं अमनदीप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अवतार सिंह ने पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दीपक वोहरा ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर चल रहा। विश्व में भारत अमेरिका,रूस के बाद तीसरे नंबर की शक्ति बनकर उभर कर आ रहा है । मां तुझे सलाम के गीत पर सारा हाल देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी ने कहा बोर्ड पूरे देश में व्यापारियों के हितों,सुरक्षा व कल्याण के लिए प्रगतिशील है। बोर्ड देश के उद्योगपतियों व व्यापारियों को सुरक्षा कवच व अन्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है ताकि व्यापारी भयमुक्त होकर अपना कारोबार करे। इस मौके पर मंडल के पंजाब प्रधान राजीव अनेजा सहित उनके सभी साथियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे सुनील सिंघी ने मंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया और इस शानदार बैठक के आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए राजीव अनेजा को बधाई दी । इस अवसर पर राजीव गुलाटी,जिलाध्यक्ष  राजीव दुग्गल,राघव अनेजा,रंजीत कुमार जीता,एडवोकेट खेड़ा गुंद, डॉ सुरेश सूद ,ऋषि पोद्दार,स्वामी जतिंदर,रवि भल्ला,राकेश बीर,मनीष पोद्दार,नरेश जौहर,महिला भाजपा नेता नूरीन महाजन,राघव खन्ना, चिंटू मेहरा सहित पंजाब भर से आए हुए सैकड़ों भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के नेतागण व सदस्य उपस्थित थे।