श्री बड़ा हनुमान मंदिर में संक्रांति पर झंडा फहराया गया।

अमृतसर,( राहुल सोनी ) श्री दुर्गियाना तीर्थ में संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री बड़ा हनुमान मंदिर लंगूरों वाला में हर माह की तरह इस बार भी झंडा फहराया गया। मंदिर के चेयरमैन डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि महीने की प्रत्येक संक्रांति पर मंदिर की छत पर पूरी विधि व पूजा के साथ झंडा चढ़ाया जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपनी अपनी आस्था अनुसार मंदिरों,गुरुद्वारों इत्यादि में अपने बच्चों व परिवारों सहित नतमस्तक होने जाया करे ताकि बच्चों को अपने अपने धर्म बारे जागृत होकर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल सके। झंडा चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर श्री दुर्गियाना मंदिर कमेटी की अध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला,विधायक डॉ अजय गुप्ता,राजीव अनेजा,राजेश बांटू,कुमार सोनी,विनीत सरीन सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।