डीएवी कॉलेज अमृतसर में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया हड़ताल और जोरदार प्रदर्शन

0
4

अमृतसर, राहुल सोनी: अमृतसर के डीएवी कॉलेज, हाथी गेट में सोमवार को कर्मचारियों ने अपने लंबित मांगों के समर्थन में कार्यस्थल पर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डीएवी कॉलेजेस कोऑर्डिनेशन कमेटी पंजाब के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें गैर-शिक्षण (नॉन-टीचिंग) कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व डीएवी कालेज कमेटी के सचिव राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 2021 से राज्य कर्मचारियों को नया वेतनमान (पे स्केल) दिया जा रहा है, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के कर्मचारियों को यह लाभ केवल 1 जुलाई 2024 से मिला है। इसके बावजूद डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट, नई दिल्ली की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डीपीआई चंडीगढ़ में संबंधित मामले अब भी लंबित हैं।

राजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में छठे पे स्केल को शीघ्र लागू करना, वर्षों से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को सक्रिय करना, और 20-25 वर्षों से अडहॉक आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी करना शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नॉन-टीचिंग स्टाफ की इन वाजिब मांगों को जल्द ही मैनेजमेंट द्वारा स्वीकार कर समाधान किया जाएगा।

प्रदर्शन में पंजाब के डीएवी कर्मचारी संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे जिनमें अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सुनील कुमार, सतीश साहनी, राजेश कौंडल, पंकज जमवाल और संजय कुमार शामिल थे।

यह समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार वेबसाइट्स से प्राप्त वेब मीडिया स्रोतों पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here