पंजाब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी पीएचडीसीसीआई की फैशन टेक्स टेक फोरम:हिमानी अरोड़ा


अमृतसर,राहुल सोनी

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की फैशन टेक्स टेक फोरम की रीजनल चेयर हिमानी अरोड़ा ने कहा कि फोरम की तरफ से पाईटैक्स 2025 में क्राफ्ट फॉरवर्ड की शुरूआत की है, जो पंजाब के फैंसी और हैंडीक्राफ्ट विरासत को बचाने और कारीगरों तथा महिलाओं को मज़बूत बनाने के लिए है।
फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा ने बताया कि यह पहल गांव के कारीगरों, महिलाओं और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, नौकरी के मौके और टिकाऊ रोज़ी-रोटी देती है। इसमें खास तौर पर जेलों में बंद महिलाओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम और गांव के इलाकों से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।


पाईटैक्स में पंजाब हेरिटेज शो के माध्यम से हाथ से बने उत्पादों,बुनाई के रीति-रिवाजों और सबसे अच्छे लोकल कपड़ों पर ज़ोर दिया। हिमानी अरोड़ा ने बताया कि हम अपने इलाके के क्राफ्ट, हैंडलूम और टेक्सटाइल इकोसिस्टम को एक नई ग्लोबल पहचान देने की कोशिश कर रहे हैं। क्राफ्ट फॉरवर्ड के ज़रिए, हम कारीगरों को स्पोर्ट, विजिब्लिटी और सस्टेनेबल रोज़ी-रोटी देने के लिए कमिटेड हैं।
फैशन टेक्स टेक फोरम के भविष्य के प्लान में हैंडलूम क्लस्टर की मैपिंग, डिज़ाइन इंटरवेंशन और टेक्नोलॉजी अपनाने के प्रोग्राम बनाना, और महिलाओं के नेतृत्व वाले एंटरप्राइज़ को मज़बूत करना शामिल है, ताकि ये इलाके हैंडीक्राफ्ट और महिला सशक्तिकरण के मॉडल बन सकें। उन्होंने  बताया कि फोरम की तरफ से शनिवार शाम पाईटैक्स में पंजाब हेरीटेज शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड कलाकार रजत बेदी भाग ले रहे हैं। इस शो में बॉलीवुड में 80 व 90 के दशक की महान कलाकार हेलेन खान बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि यह एक इंस्पायरिंग वॉक फॉर ए कॉज है जो इस इलाके के कारीगरों को सेलिब्रेट करने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए समर्पित होगी। यह शो हाथ से बने क्राफ्ट, बुनाई के ट्रेडिशन और लोकल टेक्सटाइल की बेहतरीन चीज़ों पर ज़ोर देता है। इस साल, शोकेस में इलाके के जाने-माने डिज़ाइनर भी शामिल हैं।