कुमार सोनी ,
इंकमटैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन, अमृतसर की एक आम बैठक सैंडोज होटल, लॉरेंस रोड में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट अमनदीप सिंह लांबा को प्रधान, सीए भवेश महाजन को उप-प्रधान, सीए रणधीप महाजन को सचिव तथा एडवोकेट रमनीक सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट अमनदीप सिंह लांबा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नई टीम पूरी लगन से कार्य करेगी। बैठक में पिछली कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की गई।
सदस्यों ने पूर्व प्रधान सीए गौरव गुप्ता, उप-प्रधान एडवोकेट सलिल चोपड़ा, सचिव एडवोकेट विक्रम दास तथा संयुक्त सचिव सीए विशाल तुली का उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु विशेष धन्यवाद किया। बैठक में अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर अपनी टीम सहित विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सीए लखविंदर सिंह भाटिया, एडवोकेट लाली अरोड़ा, एडवोकेट सुधीर मेहरा, सीए विपुल अरोड़ा, सीए जितेंद्र वंसल, विनोद महाजन, संजय कपूर, दविंदर सिंह, सुधीर खेरा, मुकेश गर्ग, अतुल सेठ, सुभाष महाजन, सीए गौरव अग्रवाल, सीए पूजा त्रिखा, सीए अमित हांडा, सीए मनोज कुमार, एडवोकेट अनिल पुरी, एडवोकेट मनजीत सिंह आनंद, एडवोकेट अमरीक सिंह मल्होत्रा, एडवोकेट एमके चोपड़ा, सीए इकबाल सिंह ग्रोवर, सीए राघव बांसल तथा सीए मंदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।





