कुमार सोनी
अमृतसर/नई दिल्ली
भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के 1989 बैच के प्रतिष्ठित अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक तौर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी श्री पांडे अपने नए पद पर एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई. की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एम.टेक किया। उन्होंने भारतीय रेलवे में अपने शानदार करियर की शुरुआत बरौनी में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की थी। उन्होंने रेलवे नेटवर्क में कई उच्च-स्तरीय भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं।





