अमृतसर। अमृतसर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार कुमार सोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री सोनी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा सफर तय किया है और अपने लेखन से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी निष्पक्षता, लगन और मेहनत को पत्रकारिता जगत में काफी सराहा जाता है।
उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है।




