अमृतसर,राहुल सोनी
मानव अधिकार वेलफेयर सोसाइटी पंजाब रजि के अध्यक्ष कमल किशोर पहलवान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी हरप्रीत सिंह के पदोन्नत होकर डीआईजी बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कमल पहलवान के साथ करण जीत सिंह, अजय बत्रा इत्यादि उपस्थित थे।कमल किशोर पहलवान ने कहा कि डीआईजी हरप्रीत सिंह एक निडर, ईमानदार,सूझवान, समाज सेवा करने वाले अधिकारी हैं। पंजाब सरकार ने उन्हें डीआईजी के पद पर पदोन्नति देकर बहुत ही बढ़िया कार्य किया है। स.हरप्रीत सिंह को गुरु नगरी की सेवा करने का वाहेगुरु ने अवसर दिया है । डीआईजी हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी भी रिश्वतखोर की शिकायत करने के लिए उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।




