अमृतसर,कुमार सोनी :
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव मिठू मदान ने वीरवर को अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल,पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरेंद्र वडिंग,पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा,सांसद गुरजीत सिंह औजला,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार,पूर्व विधायक जुगल शर्मा, पूर्व विधायक सुनील दत्ती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मिट्ठू मदान की ताजपोशी में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी,पूर्व अमृतसर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी पप्पू सहित उनके गुट के कई पार्षद,नेता व कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे। कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई नजर आई।ताजपोशी में कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया।मंच से कांग्रेस एकजुटता की बातें की गई । मगर कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी दिखाई दी। सौरव मदान की ताजपोशी में कांग्रेस एकजुट हैं के सभी दावे खोखले निकले। सोनी गुट ने समारोह से दूरी बनाकर कांग्रेस हाईकमान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह इस नियुक्ति से खुश नहीं है।
Home हिंदी समाचार - देश, प्रदेश जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव मदान की हुई ताजपोशी। कांग्रेस के...




