महिलाएं रखें अपनी सेहत का ध्यान, तभी कर पाएगी स्वस्थ परिवार का निर्माण: प्रियंका शर्मा

राहुल सोनी, अमृतसर,

महिलाओं को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा द्वारा अपने कैंप ऑफिस मजीठा रोड पर आयोजित किया गया।
नेक्सस मॉल, इनर व्हील क्लब और वाई जी पी टी के सहयोग से आयोजित इस कैंप के दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका पुंज ने महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक किया । उन्होंने महिलाओं में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव और नेचुरल हाइजीन के बारे में जानकारी देते हुए सूचित रहने के लिए जागरूक किया। सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान देने में लापरवाही करती हैं जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत का खास तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार का निर्माण कर सकती है इसलिए महिलाओं को अपनी सीट के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस जागरूक कैंप के दौरान पहुंची महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड दिए गए। इस मौके पर उपासना गोस्वामी, नमनदीप, सत्यम खुराना, सुशील, महक, शुभम, मिली शर्मा, , प्रिया खन्ना, प्रवीण, रितु पुरी आदि उपस्थित थे।