राहुल सोनी
अमृतसर – एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला टैक्स बार एसोसिएशन अमृतसर का प्रधान चुना गया । पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने सर्विस क्लब पहुंचकर एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि एडवोकेट राज कुमार मल्होत्रा द्वारा कानूनी और टैक्सेशन क्षेत्र में लंबे समय से निभाई जा रही सेवाओं तथा साथियों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम वकील समुदाय के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करेगी।इस अवसर पर जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू तथा अन्य नेता भी उपस्थित थे।




